Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तुलसी जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों को लेकर सनातन संस्कृति चेतना परिषद की बैठक

तुलसी जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों को लेकर सनातन संस्कृति चेतना परिषद की बैठक

पटना। गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियों को लेकर आज पटना में सनातन संस्कृति चेतना परिषद, बिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी “तुलसी के राम” व्याख्यानमाला कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में परिषद के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, लोकमंगल और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। ऐसे में तुलसी जयंती को केवल एक औपचारिक आयोजन न बनाकर इसे सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों के जागरण का महत्वपूर्ण अवसर बनाया जाना चाहिए।

बैठक में उपाध्यक्ष संजीव मिश्र " गीता वाले बाबा" , शैलेश कुमार त्रिपाठी, विंध्याचल पाठक, संजय चतुर्वेदी एवं संजीव झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव दिए तथा आयोजन में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

परिषद की ओर से बताया गया कि गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म जयंती सप्ताह के अंतर्गत 26 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे रविन्द्र भवन, पटना में “तुलसी के राम” व्याख्यानमाला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन संस्कृति चेतना परिषद के मुख्य संरक्षक एवं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी करेंगे।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि तुलसीदास जी का साहित्य आज भी समाज को संस्कार, मर्यादा, कर्तव्य और राष्ट्रहित का संदेश देता है। इसलिए तुलसी जयंती का यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।परिषद ने समाज के सभी वर्गों से “तुलसी के राम” व्याख्यानमाला में सहभागी बनकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ