एसएसबी पटना परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज

पटना। 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पटना के परिसर में 14 अगस्त 2026 को बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों की जीवन संगिनियों द्वारा हरियाली तीज का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती किरण सिंह, उपाध्यक्षा, संदीक्षा, सीमांत मुख्यालय, पटना ने की।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती किरण सिंह ने नई गृहणियों को हरियाली तीज के महत्व और भारतीय संस्कृति में इस पर्व की परंपराओं के बारे में जानकारी दी। आयोजन में एसएसबी पटना की कुल 60 महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें कार्यरत 15 महिला जवान भी शामिल रहीं।
हरियाली तीज के अवसर पर संदीक्षा परिवार के सदस्यों एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मेहंदी प्रतियोगिता और तीज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती पूजा देवी, पति आरक्षी (सामान्य) राजवीर सिंह ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आरक्षी (सामान्य) ममानी बर्मन तथा तृतीय स्थान आरक्षी (रसोइया) सुकिया सोनी को मिला।
वहीं तीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरक्षी (सामान्य) लता तथा द्वितीय स्थान आरक्षी (सामान्य) मंगरिता टोपो ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने एसएसबी परिवार में आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला सहभागिता की भावना को मजबूत किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews