Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हर बिहारी का लक्ष्य हो कि हम कैसे बिहार को आगे बढ़ाएं: मंत्री श्रेयसी सिंह

हर बिहारी का लक्ष्य हो कि हम कैसे बिहार को आगे बढ़ाएं: मंत्री श्रेयसी सिंह

  • बिहार की ग्रामीण सड़कें भी भारत के अन्य राज्यों से बेहतर: विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह
  • जिलों के विकास में डीएम और डीडीसी की भूमिका महत्वपूर्ण: एसीएस डॉ. एन विजयलक्ष्मी
  • विकसित भारत की परिकल्पना विकसित बिहार के बिना संभव नहीं: शमिका
  • बिहार एसडीजी कॉन्क्लेव 2026 में सतत बिहार से विकसित बिहार पर हुई चर्चा

पटना, 20 अगस्त।
उद्योग सह खेल विभाग के मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि हर बिहारी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि हम कैसे बिहार को आगे बढ़ाएं। तभी सतत विकास से विकसित बिहार की परिकल्पना साकार हो पाएगी। इसपर सभी को मंथन करना होगा। उद्योग मंत्री गुरुवार को अधिवेशन भवन में आयोजित बिहार एसडीजी कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित कर रही थी।
इसके पूर्व उन्होंने योजना एवं विकास विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने योजना एवं विकास विभाग द्वारा एसडीजी से संबंधित प्रकाशित पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय की वेबसाइट का शुभारंभ और डेटा लैब का उद्घाटन किया।
उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने बिहार के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जब बिहार समृद्ध होगा तभी भारत विकसित होगा। जब नीयत सही होगा तभी जिला और राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। जिसका परिणाम है कि हर क्षेत्रों में महिलाएं आगे हैं। सबसे बढ़ा उदाहरण पुलिस विभाग है, जहां चारो तरफ महिलाएं दिख रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में कई बड़े-बड़े उद्योग स्थापित होंगे। इसके लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं।
विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि 20 वर्षों के अंदर बिहार में काफी बदलाव आया है। बिहार की ग्रामीण सड़के भी देश के अन्य राज्यों से बेहतर है। इसके वजह से आज गांवों का प्रोडक्ट तेजी से शहरों में पहुंच रहा है। राज्य में एक्सप्रेस वे का तेजी से विकास हो रहा है। रोड नेटवर्क, रेल नेटवर्क पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। अब तो गांवों में बिजली भी नहीं कटती है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में बिहार तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन इतना सहयोग अन्य राज्य नहीं कर रहे।
वहीं भारत सरकार के ईएसी-पीएम सदस्य प्रो. शमिका रवि ने बिहार में हुए तेजी से बदलाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज जो विकसित भारत देख रहे हैं वह विकसित बिहार के संभव नहीं है। भारत के जीडीपी में बिहार का ग्रोथ आगे है। बिहार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काफी कंजक्शन बढ़ा है। बिहार के लोग काफी मेहनती होते हैं तभी यह संभव हो पाया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री स्टीफन प्रीस्नर ने भी बिहार के विकास की चर्चा की।
आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने कहा कि जिलों के विकास में डीएम और डीडीसी की महत्वपूर्ण भ्रूमिका है। हमारा जो सतत लक्ष्य है उसमें जिलों का अहम रोल है। पुराना बिहार और आज के बिहार में काफी बदलाव आया है जो सामने दिख रहा है।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत 2047 का जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसमें सबसे पहले विकसित बिहार 2037 का लक्ष्य हासिल करना होगा।
उन्होंने कहा कि एसडीजी के क्षेत्र में बिहार की निरंतर प्रगति हुई है। बिहार ने सतत विकास लक्ष्यों को राज्य की विकास प्राथमिकताओं के साथ जोड़ते हुए संस्थागत स्तर पर महत्वपूर्ण पहल की है। बिहार का समग्र एसडीजी स्कोर वर्ष 2018-19 के 48 से बढ़कर 57 हो गया है। राज्य ने 11 एसडीजी में सुधार दर्ज किया है। बिहार वर्तमान में छह एसडीजीएस- एसडीजी 3 (अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण) एसडीजी 6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता) एसडीजी 7 (सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा) एसडीजी 12 (जिम्मेदार उपभोग एवं उत्पादन) एसडीजी 15 (स्थलीय पारिस्थितिकी) और एसडीजी 16 (शांति, न्याय एवं सशक्त संस्थाएं) में फ्रंटरनर की श्रेणी में हैं। विशेष रूप से एसडीजी 6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता) के अंतर्गत बिहार ने 98 अंक प्राप्त किये हैं। धन्यवाद ज्ञापन यूनिसेफ के डॉ. मोनिका नीलसन ने किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ