भारत की पावन माटी
अरुण दिव्यांशबेशक घर यहाॅं मड़ई टाटी ,
मिलजुल रहने की परिपाटी ।
बेशक गरीबी अथाह यहाॅं ,
किंतु भारत की पावन माटी ।।
गरीबी यहाॅं अथाह लेकिन ,
प्रेम निष्ठा यहाॅं पे परिपूर्ण है ।
रखता मन निज जो कपट
उसकी मनसा यहाॅं चूर्ण है ।।
हम भारतवासी भोले भाले ,
किंतु मन के नहीं हम काले ।
प्रकाश में रहना सीखा हमने ,
जग को भी हम देते उजाले ।।
यह अपने मुख बडाई नहीं ,
कोई क्षतिपूर्ति भरपाई नहीं ।
सबको हम समतुल्य बनाते ,
खोदे कहीं हम ये खाई नहीं ।।
अथक परिश्रम हम करते हैं ,
परिजन का पेट हम भरते हैं ।
न कालाबाजारी न चमचई ,
नहीं किसी से हम तो डरते हैं ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews