सावन महोत्सव के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच

पटना। समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से पटना के पुनाईचक स्थित राज्य कार्यालय में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पाठक ने की, जबकि मंच का संचालन संगीता दुबे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अर्चना कुमारी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका तथा बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने कहा कि सावन महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को पहचान देने तथा कला और संस्कृति के माध्यम से उन्हें समाज के सामने मजबूती से खड़ा करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा छत्तीसगढ़ के रायपुर, बेंगलुरु, असम के दिसपुर, कोलकाता और मुंबई सहित देश के कई स्थानों पर सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इन आयोजनों ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया है।
.jpeg)
छत्तीसगढ़ के रायपुर से लतिका श्रीवास्तव, शारदा, शीतल, ममता, माया, रिया, सोनिया और विभा, असम से अणिमा श्रीवास्तव, प्रिया शर्मा, नीलू, मिताली, रिंकू घोष एवं मृणालिनी बनर्जी तथा झारखंड से आयुषी, सुधा श्रीवास्तव, अंजना, सुशीला, रीता और वंदना सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि माया श्रीवास्तव के अथक प्रयासों से महिलाओं को अपने हुनर और विचारों को समाज के सामने रखने का अवसर मिल रहा है।
महिलाओं ने कहा कि उनके भीतर मौजूद प्रतिभा को पहचान दिलाने और उसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए वे माया श्रीवास्तव की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे सामाजिक, सांस्कृतिक तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हो रही हैं।

कार्यक्रम में अमृता सिंह, शांति सिंह, अर्चना भारती, प्रतिभा पाठक, अहिल्या मेहता, स्मृति सिंह, अर्चना, सरिता सिंह, नीरू सिंह, पल्वी कुमारी, अर्चना झा, रागिनी सिंह, बेबी देवी, ज्ञानमाला देवी, सुनीता देवी, राधा कुमारी, गुंजन कुमारी, कामनी देवी, पूजा देवी, रीता देवी, सोनी देवी, ऊषा देवी, वीना करण, मनीषा अंबष्ट, रिंकी दास, कंचन घोष, मीरा रानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।महोत्सव ने यह संदेश दिया कि जब नारी को मंच, सम्मान और अवसर मिलता है तो उसकी प्रतिभा केवल परिवार तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की शक्ति बन जाती है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews