"आत्म ही अमृत"
पंकज शर्मामस्तिष्क शांत, स्थिर मन,
शांत हुआ सब क्रंदन।
तृप्त हुआ चेतन-मन,
सधा स्व-अंतःस्पंदन।
स्वस्थ हुआ यह तन भी,
दूर व्याधि के क्षण भी।
संतोष की सरिता में,
भीगा-भीगा मन भी।
आशा की सब रेखाएँ,
जीवन की सब तृष्णाएँ।
हुईं स्वतः ही पूरित,
शांत हुईं लालसाएँ।
अंतर्मन का यह प्रकाश,
सच्चा सुख, सच्चा विश्वास।
तृप्ति-पथिक को मिला यहाँ,
परम तत्त्व का दिव्य वास।
यही औषधि, यही विराम,
यही शांति का अंतिम धाम।
आस-पास का जग भूले,
मिले आत्मा को विश्राम।
आत्म-संतुष्टि ही आधार,
जीवन का सुंदर श्रृंगार।
जिसने पाया यह वैभव,
वह तर गया भव-पार।
. स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित
✍️"कमल की कलम से"✍️ (शब्दों की अस्मिता का अनुष्ठान)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews