सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में जुटे सिविल डिफेंस के वार्डन

पटना। पटना के जिलाधिकारी सा सिविल डिफेंस के नियंत्रक कुंदन कुमार के निर्देश पर राजधानी पटना से 35 किलोमीटर दूर बिहार का देवघर कहे जाने वाले श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर में सिविल डिफेंस के वार्डेनों को तैनात किया गया है। कुल 20 वार्डेनों के नेतृत्व की कमान पटना सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन सह ऑफिसर कमांडिंग डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने संभाल रखा है। जिलाधिकारी ने मंदिर में होने वाले अपार भीड़ के नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का काम इन्हें सोपा है।
चीफ वार्डन सह ऑफिसर कमांडिंग डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्यामनाथ सिंह ने बताया कि यह जवान सावन महीने में प्रत्येक रविवार सोमवार को मंदिर में लाखों की भीड़ को नियंत्रित करते हैं ।पिछले तीन रविवार और सोमवार को अब तक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित कर सफल और सुरक्षित माहौल में भगवान श्री गौरी नाथ दर्शन कराया जा चुका है।
पटना सिटी के एस डी एम सत्यम सहाय और खुसरूपुर के थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह स्वयं पूरी मुस्तैदी के साथ दर्शन व्यवस्था का अवलोकन कर प्रशासनिक और पुलिसिया व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए हैं। यह दोनों पदाधिकारी प्रत्येक रविवार और सोमवार को सारा दिन और रात मंदिर में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं के लाखों के भीड़ पर नजर रखते हैं और अपने मातहत को दिशा निर्देश देकर श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वकदर्शन और सुरक्षित जलाभिषेक करवाते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews