शाकद्वीपीय समाज के गौरवशाली इतिहास, शिक्षा, चिकित्सा एवं कर्मकांड पर अरवल में एकदिवसीय संगोष्ठी 20 सितंबर को

पटना। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (राष्ट्रीय), बिहार इकाई के तत्वावधान में शाकद्वीपीय समाज के गौरवशाली इतिहास, शिक्षा, चिकित्सा एवं कर्मकांड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को अरवल में किया जाएगा। संगोष्ठी का आयोजन अरवल के उमेराबाद उच्च विद्यालय के सामने स्थित शिव शक्ति मैरिज हॉल में सुबह 10 बजे से प्रस्तावित है।
आयोजकों के अनुसार इस संगोष्ठी का उद्देश्य शाकद्वीपीय समाज के गौरवशाली इतिहास और उसकी समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसके साथ ही समाज में शिक्षा, चिकित्सा तथा कर्मकांड के क्षेत्र में रही महत्वपूर्ण भूमिका पर विमर्श किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से समाज के बंधुओं और युवा पीढ़ी को अपने इतिहास, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
संगोष्ठी के उद्घाटनकर्ता सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय होंगे, जबकि मुख्य अतिथि जगद्गुरु निम्बार्काचार्य स्वामी श्रीभगवतानंद गुरु को बनाया गया है। कार्यक्रम में ओडिशा के श्री शेखर आचार्य जी तथा राजस्थान के श्री आर. के. शर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विद्वानों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों की भी उपस्थिति रहेगी। इनमें श्री पतंजलि मिश्र जी, पूर्व अध्यक्ष देव विभाग, वाराणसी हिन्दू विश्वविद्यालय; साहित्यकार श्री कमलेश पुण्यार्क जी; सहायक प्रोफेसर, कविकुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय, रामटेक, नागपुर के श्री निशान्त मिश्र जी; अवकाश प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री नागेंद्र पाठक जी; न्यायाधीश श्री विजय कुमार मिश्र जी; सेक्रेटरी टू कमिश्नर श्री सुशील कुमार मिश्र जी; पूर्व न्यायाधीश श्री देवेंद्र पाठक जी एवं श्री प्रेम रंजन मिश्र जी, अंचलाधिकारी श्री हरिहर नाथ पाठक जी सहित विभिन्न राज्यों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि राजस्थान से श्रीमती कामिनी भोजक, आंध्र प्रदेश से श्री राघवेंद्र मिश्र, ओडिशा से श्री चतुर्भुज शर्मा, गुजरात से श्री रमेश शर्मा लल्लड़, उत्तर प्रदेश से श्री कन्हैया पाण्डेय तथा असम से श्री भानु प्रताप मिश्रा सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता भी प्रस्तावित है।
कार्यक्रम की स्वागताध्यक्षता श्री अमरेश मिश्रा करेंगे। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. विनोद उपाध्याय, संगठन महामंत्री, अरवल तथा डॉ. अनुराधा मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, बिहार संभालेंगी। कार्यक्रम संयोजक के रूप में श्री राधाकांत मिश्रा एवं श्री अवघ किशोर पाठक को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संतोष कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष, अरवल करेंगे।
संगठन की बिहार इकाई की ओर से जारी निमंत्रण में समाज के लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। निमंत्रण में कहा गया है कि समाज की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास एवं परंपराओं की जानकारी देना और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (राष्ट्रीय), बिहार इकाई, जिला अरवल इस आयोजन को समाज के बीच संवाद, चिंतन और संगठनात्मक एकजुटता का महत्वपूर्ण अवसर मान रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि संगोष्ठी में शाकद्वीपीय समाज की ऐतिहासिक विरासत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर सार्थक चर्चा होगी तथा इससे समाज में नई चेतना और नई पीढ़ी के बीच अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम: एकदिवसीय संगोष्ठी
विषय: शाकद्वीपीय समाज का गौरवशाली इतिहास, शिक्षा, चिकित्सा एवं कर्मकांड
दिनांक: 20 सितंबर 2026, रविवार
समय: प्रातः 10 बजे से
स्थान: शिव शक्ति मैरिज हॉल, उमेराबाद उच्च विद्यालय के सामने, उमेराबाद मोथा रोड, अरवल
आयोजक: सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (राष्ट्रीय), बिहार इकाई, जिला अरवल
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews