जनगणना 2027 : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

- जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB)-2027 से संबंधित कार्यों के संचालन पर हुई चर्चा
- 30 अगस्त तक गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन, समयबद्ध अपलोडिंग और डेटा सुरक्षा पर विशेष जोर
पटना। जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB)-2027 के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को निदेशक, जनगणना कार्य- सह - मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी,बिहार श्रीमती रंजिता व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिला जनगणना पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक गांव एवं नगर की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, बैंकिंग, संचार, कृषि, शहरी सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का सही एवं अद्यतन विवरण एकत्रित किया जाए। साथ ही कार्य की नियमित निगरानी, डेटा का सत्यापन तथा विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान डेटा सुरक्षा एवं गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखें, केवल अधिकृत माध्यमों से ही डेटा का आदान-प्रदान करें तथा किसी भी तकनीकी अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या की सूचना निर्धारित एस्केलेशन प्रणाली के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराएं।

श्रीमती रंजिता ने बताया कि DCHB-2027 का फील्डवर्क 30 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए सभी फील्ड फंक्शनरियों का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है तथा अब निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया जा रहा है। ग्राम (VD) एवं नगर निर्देशिका (TD) से संबंधित कार्यों, आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल के उपयोग, कार्यों की समय-सीमा तथा विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी गांवों एवं नगरों से निर्धारित प्रारूप में गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत जानकारी समय पर संकलित कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। बैठक में जनगणना निदेशालय के उप निदेशक श्री संजीव कुमार सॉ, विभाग के आईटी मैनेजर श्री आनंद शंकर, प्रशाखा पदाधिकारी श्री नारायण, सभी जिलों के नगर आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी कार्यपालक अधिकारी अधिकारी मौजूद थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews