बैकटपुर मंदिर में नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मुख्य कर्मचारी गिरफ्तार

पटना। पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध श्री गौरी शंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर, बैकटपुर में एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास के मामले में खुसरूपुर थाना पुलिस ने मंदिर न्यास समिति के मुख्य कर्मचारी एवं पंडा उपेंद्र पंडा उर्फ बोतल पंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मंदिर में सावन माह के दौरान गर्भगृह की निगरानी एवं देखभाल का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह बैकटपुर के रजवाड़ा गांव का निवासी है।
खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी की हार्ड डिस्क अपने कब्जे में ले ली है। मामले में नाबालिग पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सावन माह में पूजा-अर्चना के लिए मंदिर आई नाबालिग लड़की को आरोपी ने कथित रूप से अकेला पाकर मंदिर परिसर के एक हिस्से में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे धमकाने का भी आरोप है। किसी तरह पीड़िता वहां से निकलकर मंदिर न्यास समिति के कार्यालय पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद न्यास समिति ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस घटना के सामने आने के बाद मंदिर परिसर और स्थानीय क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पंडा समाज के प्रतिनिधियों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि किसी एक व्यक्ति के कृत्य से पूरे पंडा समाज की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जाना चाहिए।स्थानीय लोगों ने भी दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews