श्रावणी महोत्सव 2026: बाबा बैद्यनाथ की नगरी में भजन संध्या से भक्तिमय हुआ शिवलोक परिसर

रिपोर्ट: विकास कुमार सिंह
देवघर, झारखंड। श्रावणी महोत्सव 2026 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर स्थित शिवलोक परिसर में झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
भजन संध्या में उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत एवं भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। वहीं, बिहार के समस्तीपुर से पहुंचे सुप्रसिद्ध कलाकार संतोष ठाकुर जी ने भगवान शिव को समर्पित एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा शिवलोक परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

श्रावणी महोत्सव के दौरान आयोजित इस भजन संध्या ने देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक आनंद का भी विशेष अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और बाबा बैद्यनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट की।
श्रावणी महोत्सव के अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों से देवघर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूती मिलती है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews