Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राम लला को लूटा

राम लला को लूटा

संजय जैन

कलयुग की सबसे बड़ी
कहानी बनने जा रही है।
जिसमें राम भी देखों अब
कितने असहाय दिख रहे है।
जिन राम का नाम लेकर
खुदको स्थापित किये है।
उन्हीं ही लोगों ने देखों
कैसे राम को लूट लिए है।।

खुदकी दुकानदारी चलाकर
बंद राम की द्वार किये है।
खुदको वो राम से ऊपर
अब जो मान चुके है।
इसलिए तो राम का चंदा
वो पूरा चोरी किये है।
उन्हें राम से भला क्यों डरना
वो राम से बड़े बने चुके है।।
खुदको वो हर्ता-कर्ता
संसार का मान चुके है।।

देखो कैसे अब पाप का
घड़ा पूरा जो भर गया है।
इसलिए तो राम लला ने
कैसे खेल कर दिये है।
सब के सब चोरों की
अब समात आ जो गई है।
इसलिए तो चूहे जैसे
अब बिलों में गुस रहे है।
बिल भी अब उन चूहों को
शरण नही दे रहे है।।

कलयुग में कोई किसी का
नहीं होगा सुन लो तुम सब।
ऐसा शास्त्रों में लिखा है
जो सब कुछ चौपट करेगा।
और इस श्रृष्टि का भी भगवन
स्वयं सत्या नशा कर देंगे।
फिर एक नये पौधे को
फिर से जन्म जो देंगे।
तब जाकर इस पृथ्वी का
कल्याण कर सकेंगे।।

अब सब कुछ प्रभु कृपा पर
निर्भर ये संसार करेगा।
हे प्रभु तुम्ही दुनिया का
फिर से उद्धार स्वयं करोगें।।

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ