राष्ट्रीय वैश्य महासभा प्रखंड, जिला व प्रदेश स्तर तक कराएगी चुनाव : समीर महासेठ

- बैठक सह प्रशिक्षण शिविर में लिया गया निर्णय
पटना। वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों ने मिलकर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के बैनर तले एकजुटता दिखाते हुए रविवार को राजधानी के बाबू जगजीवन राम संसदीय शोध संस्थान में महासभा के बैनर तले प्रखंड, जिला व प्रदेश स्तर तक चुनाव कराने का निर्णय लिया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि इस चुनावी प्रक्रिया की तैयारी के लिए बैठक सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर चुनावी प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए बनाए गए प्रारूप को सबके सामने रखा गया। प्रारूप पर सभी सदस्यों से आपत्ति एवं सुझाव मांगा गया।
वहीं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जगन्नाथ गुप्ता ने कहा कि हम सबने सभी वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों को सहमति के साथ एक किया है। यह एकता का सिलसिला अब लगातार आगे बढ़ता जाएगा। आने वाले एक वर्ष के भीतर हम संगठन सृजन की प्रक्रिया पूरा कर लेंगे। बिहार के वैश्य समाज सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीति व सांस्कृतिक रूप से सशक्त हो यही हमारा सर्वोत्तम लक्ष्य है।
वहीं चुनाव समिति के अध्यक्ष सुंदर साहू ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर आपत्ति और सुझाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करके अंतिम निर्णय लेते हुए चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पीके चौधरी ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य है कि वैश्य समाज के सभी संगठनों को एकजुट कर एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनावी विधि से संगठन निर्माण कराना है। वहीं समन्यव समिति के चेयरमैन कमल नोपानी ने कहा कि समन्वय समिति का निर्णय है कि पूरे बिहार में वैश्य समाज की ताकत को एकजुट कर सामाजिक और राजनीतिक एकजूटता में तब्दील करना है। महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष मंजीत आनंद साहू ने कहा कि जब तक हम युवाओं, महिलाओं और छात्रों के विकास के लिए नीतियों के निर्माण की वकालत नहीं करेंगे, तब तक समाज का सम्यक विकास संभव नहीं है। महिला अध्यक्ष स्मिता पूर्वे ने कहा कि आज महिलाओं को समाज और संगठन से जोड़ना हम सबकी चुनौती है। उन्होंने सबसे अपील किया कि आप सभी अपने घरों की महिलाओं को समाज और संगठन से जोड़ने की दिशा में पहल करें। बैठक में महासभा समन्वय समिति के सभी सदस्य एवं विभिन्न जिलों से जिला समन्वयक व आब्जर्वर के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतेष कुमार गुप्ता सहित राष्ट्रीय वैश्य महासभा के अनेक प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जिला समन्वयक, आॅब्जर्वर एवं विभिन्न वैश्य संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews