मुफ्त चिकित्सा मुफ्त शिक्षा
डॉ अ कीर्ति वर्द्धनमुफ्त चिकित्सा मुफ्त शिक्षा, मुफ्त केवल पानी हो,
सबकी खातिर समान व्यवस्था, वर्ना सब बेमानी हो।
निजी विद्यालय बन्द सभी हों, सरकारी में शिक्षा हो,
चिकित्सालय के रेट निर्धारित, सरकारी मनमानी हो।
लुट तंत्र पर अंकुश से, जनता को राहत मिल जाये,
एक समान शिक्षा होगी, आरक्षण सिस्टम हट जाये।
विद्वत्ता का मूल्यांकन, विकसित राष्ट्र की पहचान,
योग्यता को मान मिले, प्रतिभा पलायन रुक जाये।
मुफ्त अभी तक जिनको राशन, उनकी जाँच जरूरी हो,
कौन ले रहा विधवा पैन्शन, गलत पर सजा जरूरी हो।
अधिकारियों नेताओं को भी, जाँच क्षेत्र में लाया जाये,
नक़ली कागज बना रहे जो, उनको मौत ज़रूरी हो।
डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews