रमाकान्त सोनी बने अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के झुंझुनू जिला अध्यक्ष

झुंझुनू। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान ने संगठन के विस्तार एवं समाज सेवा गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नवलगढ़ निवासी रमाकान्त सोनी को झुंझुनू जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष तुलसीराम सोनी, प्रदेश महासचिव दिनेश सोनी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिरिंडया द्वारा सर्वसम्मति से की गई।
शब्दाक्षर साहित्यिक संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दयाशंकर जांगिड तथा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार जांगिड ने बताया कि रमाकान्त सोनी एक कुशल रचनाकार, कर्मठ कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं साहित्यकार हैं। उनकी अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा आकाशवाणी से उनकी साहित्यिक प्रस्तुतियाँ भी प्रसारित होती रहती हैं। समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमाकान्त सोनी ने कहा कि वे झुंझुनू जिले में स्वर्णकार समाज के संगठन को मजबूत बनाने, समाज के हितों की रक्षा करने तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उनकी नियुक्ति पर सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, द्वारका प्रसाद सोनी, काशीप्रसाद सोनी, संत कुमार सोनी, नंदलाल सोनी, विनोद सोनी, सुहित पाडिया, मनोज कुमार रूनला, पंकज शाह, डॉ. मीनाक्षी जांगिड, डॉ. मनीष, डॉ. शिखरचंद जैन, मेजर डी.पी. शर्मा, योगेश सोनी, मुरली मनोहर चोबदार, जनार्दन घोडेला, रामावतार सबलानिया, जगदीश प्रसाद जांगिड, वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़, के.के. डीडवानिया, अखिलेश शर्मा एवं ओमप्रकाश सोनी सहित अनेक सामाजिक एवं साहित्यिक हस्तियों ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews