Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिना पैसों का इलाज गायत्री मंत्र

बिना पैसों का इलाज गायत्री मंत्र

लेखक: आनन्द हठीला
आधुनिक समाज में तनावपूर्ण जीवन के चलते मानव उच्च रक्तचाप, हृदयरोग और कैंसर आदि जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहा है। जीवनशैली में सुधार से बहुत से रोग यूं ही काफूर हो जाते हैं। साथ-साथ एक और आसान उपाय है, जिसमें कोई पैसा नहीं लगता और जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते। बस नियमपूर्वक नित्य करने की जरूरत भर है। यह आसान उपाय है गायत्री मंत्र, जो सदियों से आजमाया हुआ है। और आजकल इसे विज्ञान की कसौटी पर भी कसा जा चुका है।

1.यह मंत्र किसी भी अवस्था में अर्थात बैठ कर लेट कर या खड़े होकर पढ़ा जाए तो समान लाभ मिलता है।

2.मंत्र ओम शब्द से शुरू होता है- ओम शब्द को जितना लंबा खींचा जा सके, बिना सांस लिए उतना खींचिये। ओ और म शब्द को अलग-अलग लंबा खींचिए।

3.इसके बाद शेष मंत्र को सही उच्चारण के साथ जितना तेज गति से पढ़ या बोल सकें बोलें। ओम की प्रक्रिया हर बार दोहराएं। पांच मिनट तक लगातार ओम और मंत्र दोहराते रहें।

4.यह प्रक्रिया एक माह तक हर दो घंटे में करें। इस प्रकार सामान्य व्यक्ति के जाग्रत 16 घंटे में 8 बार करें। 24 घंटों में कुल 40 मिनट का समय देना हैं।

5.एक माह बाद इस प्रक्रिया का लाभदायक असर अवश्य दिखाई देगा। अब इस प्रक्रिया को 24 घंटे में चार बार करते हुए जारी रखें।

6.सुबह उठने के समय और रात सोने के समय इस मंत्र का पांच-पांच मिनट उच्चारण आवश्यक है। इसके बाद सिर्फ दो बार कोई निश्चित समय तय कर इस मंत्र का नियमित पाठ करते रहें।

7.इस विधि के साथ अपने डाक्टर द्वारा सुझाई दवाएं जारी रख सकते हैं।

8.इस विधि से कोई हानि नहीं होती और न कोई साइड इफेक्टस होते हैं।

गायत्री मंत्र इस प्रकार है
〰〰〰〰〰〰〰
ओम भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो योनः प्रचोदयात्
〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ