जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुका है - श्रवण कुमार

- ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण और बाढ़ की तैयारियों को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध - सुनील कुमार
15 जून 2026, पटना।
जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार एवं मा0 ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्री श्रवण कुमार ने कहा कि जद(यू) प्रदेश कार्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम मा0 श्री नीतीश कुमार की जनोन्मुखी सोच का परिणाम है। लोग भरोसे और विश्वास के साथ इस कार्यक्रम में अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के विधिसम्मत समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूरभाष के माध्यम से आवश्यक निर्देश भी दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों से आम लोगों को काफी सहूलियत मिली है और अधिकांश समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही हो जा रहा है।
श्री सुनील कुमार ने कहा कि सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। इसी दृष्टिकोण के साथ राज्य सरकार ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव एवं उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए भी सरकार हर स्तर पर पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आगे कहा कि जद(यू) प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम हो अथवा राज्य सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे सहयोग शिविर, इन सभी का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है और यह पहल अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल साबित हो रही है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews