पूर्व कुलपति डॉ. विश्वनाथ झा के निधन पर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय एवं ज्योतिर्वेद विज्ञान संस्थान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, पटना राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं संस्कृत वाङ्मय के प्रकाण्ड विद्वान डॉ. विश्वनाथ झा जी के आकस्मिक निधन पर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पटना एवं ज्योतिर्वेद विज्ञान संस्थान में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ज्योतिर्वेद विज्ञान संस्थान में आयोजित शोकसभा में संस्थान के निदेशक डॉ. राजनाथ झा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. विश्वनाथ झा का व्यक्तित्व संस्कृत साधना, विद्वत्ता, अनुशासन एवं भारतीय ज्ञानपरंपरा के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण था। उनका योगदान संस्कृत जगत के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर हृदय नारायण झा, शशिभूषण झा, चंद्रभूषण झा, ललन शंकर झा, केशव कुमार, आलोक कुमार एवं राघव नाथ झा सहित उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक-संवेदना व्यक्त की।
इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को अपराह्न 3:00 बजे राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पटना में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार, प्रो. उमेश शर्मा, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. शिवानंद शुक्ल, डॉ. विवेकानंद पासवान, डॉ. शशिकांत तिवारी, डॉ. शबाना शिरीन, ऋषि कुमार मिश्रा, शत्रुध्न राय, दीपक कुमार सहित समस्त शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ. विश्वनाथ झा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महाविद्यालय, संस्कृत शिक्षा एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
श्रद्धांजलि सभाओं के अंत में दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews