Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

"भगत भूषण तिवारी पूछ रहा है"

"भगत भूषण तिवारी पूछ रहा है"

रचना - डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
सिंहासन पर बैठे लोगों!
इतना याद दिलाने आया हूँ,
मैं भरत की पीड़ा का स्वर,
जन-जन की व्यथा सुनाने आया हूँ।


कब तक सत्य दबाओगे तुम,
कब तक प्रश्नों को मोड़ोगे?
कब तक वर्दी की ओट लेकर,
जनता का विश्वास तोड़ोगे?


यह धरती भगत सिंह की है,
यह धरती बलिदानों की है,
यहाँ लहू ठंडा पड़ता नहीं,
यह माटी इंकलाबों की है।


जो अन्यायों से टक्कर लेता,
उसको कौन झुका सकता है?
तन भले मिट जाए जग से,
विचार कहाँ मिट सकता है?


हर बूँद लहू की पूछ रही,
क्या इतना ही अधिकार मिला?
सच कहना यदि अपराध हुआ,
तो कैसा यह लोकतंत्र भला?


माँ रोती है, बहन बिलखती,
आँखों में अंगार लिए,
युवा खड़ा चौराहों पर है,
सीने में हुंकार लिए।


सुन लो सत्ता के गलियारों!
जनता सब पहचान रही है,
किसके हाथों न्याय सुरक्षित,
नीयत सबकी जान रही है।


मत समझो चुप बैठा जनमन,
सब कुछ सहकर हार गया है,
अंदर-अंदर धधक रहा जो,
वह ज्वालामुखी तैयार खड़ा है।


भरत भूषण की यह गाथा,
घर-घर तक दोहराई जाएगी,
जब-जब अन्याय खड़ा होगा, यह आवाज़ सुनाई जाएगी।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ