"काहिल प्रशासन, खबरदार!"
रचना ~ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
*बंद - १*
भरत तिवारी के शहादत का जो बना है सूत्रधार,
प्रशासन सुन लो ध्यान लगाए;
जनता का अपमान करोगे, जनमत देगी मार,
काहिल प्रशासन, खबरदार! खबरदार!!
*बंद - २*
जिसने जन-सेवा का किया था समग्र विस्तार,
उसकी जड़ को काट दिया तुम करके झूठा प्रचार;
झूठे आरोप लगाकर किया है अत्याचार,
जन-मन सब पहचान रहा है;
काहिल प्रशासन, खबरदार! खबरदार!!
*बंद - ३*
अंग्रेजों वाली चाल तुम्हारी अब न चलेगी हर बार,
जनता जागी, देश जागा है;
सच्चाई की ज्वाला से मत करना कभी तकरार,
आँधियों में भी दीप जलेंगे;
काहिल प्रशासन, खबरदार! खबरदार!!
*बंद - ४*
कुर्सी के मद में अंधे होकर, भूल गए अधिकार,
रक्षक ही भक्षक बन बैठे,
करते पीठ पे वार;
चमक रही जो महलों में, वह स्वेद-बिंदु की है कतार,
अब हिसाब हर एक कतरे का, करने को जनता तैयार;
काहिल प्रशासन, खबरदार! खबरदार!!
*बंद - ५*
सत्य डिगेगा नहीं कतई, चाहे कर लो लाख प्रहार,
इंकलाब की गूँज उठेगी, टूटेगा अहंकार;
न्याय और अधिकार माँगती, आज खड़ी है जनता द्वार,
सिंहासन खाली करना होगा,
आया है जन-क्रांति का ज्वार;काहिल प्रशासन, खबरदार! खबरदार!!
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews