मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 61वीं पुण्य स्मृति पर उमड़ा श्रद्धा का सागर

- त्याग, तपस्या और सेवा का जीवन आज भी करोड़ों के लिए प्रेरणा - बविता दीदी
रिपोर्ट : डॉ. अनमोल कुमार
सुपौल, सिमराही बाजार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सिमराही बाजार स्थित ओम शांति भवन के सभागार में ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बविता दीदी सहित सुनीता देवी, इंद्रदेव भाईजी, रामफल भाईजी, सत्यानंद भाईजी, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, पूजा बहन, सुहानी बहन एवं शिव माता जी द्वारा मातेश्वरी जगदम्बा जी के चित्र पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
अपने संबोधन में राजयोगिनी बविता दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों की अनुपम मिसाल रहा है। उन्होंने अपने श्रेष्ठ संस्कारों और दिव्य व्यक्तित्व से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उनका जीवन आज भी मानवता को सत्य, शांति और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

वहीं संस्थान के वरिष्ठ ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी ने मातेश्वरी जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूती प्रदान की और ईश्वरीय संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका समर्पण, संघर्ष और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मातेश्वरी जी के बताए आध्यात्मिक सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया तथा विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर अवध मेहता, शांति देवी, धीरज कुमार, महेश कुमार, रंजू कुमारी, पूजा बहन, सुहानी बहन, शिव माता जी, सावित्री माता जी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews