Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

न्याय सभा का प्रधान बनने पर डॉ आर्य का किया गया सार्वजनिक अभिनंदन

न्याय सभा का प्रधान बनने पर डॉ आर्य का किया गया सार्वजनिक अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। यहां स्थित अंसल सोसाइटी में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश की न्याय सभा के प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने पर डॉ राकेश कुमार आर्य का आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाषा प्रचारिणी सभा के जिला अध्यक्ष आर्य सागर ने कहा कि डॉ आर्य की प्रतिभा और योग्यता के बल पर यह पद उन्हें दिया गया है जो हमारे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज के नेता रहे प्रकाश वीर शास्त्री जी जिस प्रकार आर्य समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहे थे उसी अपेक्षा के अनुरूप डॉ आर्य अपने कार्यों का दायित्वों का संपादन कर रहे हैं, इसलिए हम सभी आशा करते हैं कि उनके कार्यकाल में निश्चय ही आर्य समाज के कार्यों को गति मिलेगी।
एक प्रस्ताव पारित कर आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष स्वामी स्वदेश जी महाराज और विद्या आर्य सभा के प्रधान स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने डॉ आर्य को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंप कर जिले का गौरव बढ़ाया है। डॉ आर्य के साथ ही जनपद से डॉक्टर करण सिंह आचार्य को विद्या आर्य सभा का सम्मानित सदस्य घोषित किया गया है। जबकि आर्य वीरेश भाटी को अंतरंग सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया है । प्रस्ताव में कहा गया है कि योग्यता के आधार पर पदाधिकारी नियुक्त करने से संगठन की कार्य कुशलता और गतिशीलता में वृद्धि होती है।
डॉ आर्य ने कहा कि वह अपने पदीय दायित्वों का निर्वाह पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे। आर्य समाज के पुराने गौरव को पुन:स्थापित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जी की प्रगतिशील और पारदर्शी सोच के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को आगे बढ़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वामी स्वदेश जी महाराज के द्वारा जिस प्रकार कार्य की रूपरेखा तैयार की गई है उससे स्पष्ट होता है कि आर्य समाज को वर्तमान अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले चलने के कार्य में गति आएगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने यज्ञों को भी वैज्ञानिक और सात्विक परिवेश में संपन्न करना चाहिए। जिसके लिए सुयोग्य विद्वानों को आमंत्रित करना चाहिए। इस कार्यक्रम का आयोजन भाषा प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष ब्रह्मचारी आर्य सागर, वेद प्रचारिणी सभा के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह आर्य,पुरोहित सभा के जिला अध्यक्ष आचार्य दशरथ कुमार, प्रतिनिधि सभा के संरक्षक महाशय रंगीलाल आर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से मंत्री पंडित धर्मवीर आर्य का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ आर्य को बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह आर्य, देवेंद्र सिंह आर्य एडवोकेट , सरपंच रामेश्वर सिंह , देव मुनि जी महाराज, जिला सचिव महेंद्र सिंह आर्य, जिला उपाध्यक्ष मुकेश नागर एडवोकेट, चाहत राम ( प्रसाद पूर्व प्रशासनिक अधिकारी पीडब्ल्यूडी ) पूर्व जिला मंत्री और आर्य समाज सूरजपुर के प्रधान मूलचंद शर्मा, गुरुकुल मुर्शदपुर के प्रबंधक विजेंद्र सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह आर्य, मास्टर विजय सिंह आर्य, राम प्रसाद आर्य, दिवाकर आर्य, हेम सिंह आर्य, गजराज सिंह आर्य, रईस राम भाटी, सरदार सिंह बंसल एडवोकेट, मास्टर दिनेश आर्य, राघवेंद्र सोलंकी, प्रदीप आर्य, धनीराम आर्य, आर्य समाज घोड़ी बछेड़ा के प्रधान रविंद्र आर्य ,मंत्री सतीश आर्य, पूरन सिंह पहलवान, आचार्य करण सिंह, आचार्य दशरथ कुमार, बलबीर सिंह आर्य, बाबूराम आर्य, प्रभाकर आर्य, प्रदीप आर्य , रविंद्र आर्य, सतपाल सिंह आर्य, पवन आर्य, म. किशनलाल आर्य, आर्य समाज अस्तौली के मंत्री सुदेश आर्य, जीतराम आर्य, हरस्वरूप आर्य, राहुल आर्य , मनु देव आर्य, अजय कुमार आर्य , यश आर्य, अमृत सिंह आर्य एडवोकेट, आदित्य आर्य, वरुण आर्य, सौरभ सिंह आर्य, अमन आर्य आदि लोगों का नाम उल्लेखनीय है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ