Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जनसुनवाई में मा0 मंत्री डाॅ0 अशोक चैधरी, डाॅ0 श्वेता गुप्ता एवं श्री मदन सहनी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ

जनसुनवाई में मा0 मंत्री डाॅ0 अशोक चैधरी, डाॅ0 श्वेता गुप्ता एवं श्री मदन सहनी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ

  • नीतीश कुमार को लेकर राजद सुप्रीमो का बयान राजनीति से प्रेरित - अशोक चैधरी
  • बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून प्रभावी रूप से लागू - मदन सहनी
  • अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाना एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - डाॅ0 श्वेता गुप्ता

18 जून 2026, पटना।
गुरुवार को जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 मंत्री डाॅ0 अशोक चैधरी, डाॅ0 श्वेता गुप्ता एवं श्री मदन सहनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसामान्य से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत, पारदर्शी एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री लोकप्रकाश सिंह एवं श्री अरविंद कुमार सिंह ‘छोटू सिंह’ भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मा0 मंत्री डाॅ0 अशोक चैधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि आवास एवं सुरक्षा से जुड़े सभी निर्णय सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप लिए जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के प्रभाव में लालू प्रसाद यादव इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, कूटनीतिक प्रभाव और सामरिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज विश्व मंच पर भारत की आवाज पहले से अधिक प्रभावशाली हुई है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी विदेश नीति की सराहना दुनिया के अनेक राष्ट्राध्यक्ष और वैश्विक नेता कर रहे हैं।

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति शुरू से ही ‘जीरो टाॅलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है। अपराध नियंत्रण के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मा0 मंत्री श्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून प्रभावी रूप से लागू है और इसको सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

मा0 मंत्री डाॅ0 श्वेता गुप्ता ने कहा कि एनडीए सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मा0 श्री नीतीश कुमार के सुशासन और समावेशी विकास के विजन के अनुरूप राज्य के हर वर्ग और हर क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ