Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा मंत्री ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा मंत्री ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

पटना, दिनांक 24 जून, 2026।
बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, "आपकी समस्याओं को मैं अपनी समस्या समझकर उनके समाधान का पूरा प्रयास करूंगा। बिहार में संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।"
उन्होंने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कुमार झा द्वारा एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अल्प समय में बोर्ड ने कई ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड उपलब्धियाँ हासिल की हैं। एक सकारात्मक वातावरण संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के प्रति बना है, जिसे और अधिक गति देने के लिए शिक्षा विभाग हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड परिवार को नए कार्यालय भवन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को शुभकामना व्यक्त किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विधान परिषद सदस्य श्रीमति निवेदिता सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड राज्य की प्राचीन ज्ञान परंपरा को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विधायक एवं बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य श्री विनय चौधरी तथा सदस्य श्री अरुण झा ने भी बोर्ड से संबंधित विभिन्न विषयों की ओर माननीय शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया तथा बोर्ड के समग्र विकास हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति लक्ष्मी निवास पांडे जी ने संस्कृत के नए आयाम सहित विश्वविद्यालय और बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के बीच समन्वय व साझा कार्यक्रम की योजना रचना पर जोड़ दिया!
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री चंद्रकिशोर कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री धनेस्वर कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षा-प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में बोर्ड ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। इनमें बोर्ड की वेबसाइट का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, समयबद्ध परीक्षा परिणाम प्रकाशन, विद्यार्थियों की संख्या में दोगुनी वृद्धि तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक नए मानक स्थापित करना प्रमुख है।
उन्होंने कहा कि नए कार्यालय भवन की उपलब्धता से बोर्ड के कार्यों को नई गति मिलेगी और आने वाले वर्षों में बिहार के संस्कृत विद्यालयों को सशक्त एवं आधुनिक बनाने, मॉडल संस्कृत विद्यालय विकसित करने, पाठ्यक्रम को अधिक व्यवस्थित एवं समसामयिक बनाने तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित नई एवं गुणवत्तापूर्ण पाठ्यपुस्तकों के निर्माण की दिशा में व्यापक पहल की जाएगी।श्री झा ने कहा कि इन सभी महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वे शीघ्र ही माननीय शिक्षा मंत्री से विस्तृत चर्चा करेंगे और बिहार में संस्कृत शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ