पुस्तकें बोलती हैं, जब सब चुप हो जाते हैं।
रचना - डॉ अनमोल कुमार
किताब का एक पन्ना
पूरी दुनिया घुमा लाता है,
बिना टिकट, बिना पासपोर्ट
दिल को आकाश दिखा जाता है।
क्यों मनाएँ पाठन दिवस?
19 जून को जन्मे थे पी.एन. पणिक्कर –
केरल के वो ग्रंथपाल,
जिन्होंने कहा था – _"पढ़ो और बढ़ो"_।
उनकी याद में ही ये दिन
राष्ट्रीय पाठन दिवस कहलाता है।
किताब क्या है?
किताब सिर्फ कागज नहीं,
वो माँ की लोरी है,
बाबा का अनुभव है,
दोस्त की सलाह है,
और वक्त का आईना है।
कलाम साहब की "अग्नि की उड़ान"
हौसला दे जाती है,
प्रेमचंद की "ईदगाह"
आँख नम कर जाती है,
गीता का एक श्लोक
जीवन का रास्ता दिखा जाता है।
मोबाइल vs किताब -
रील 30 सेकंड में खत्म,
दिमाग खाली का खाली।
किताब का एक अध्याय
सालों तक साथ निभाता है।
स्क्रीन की रोशनी आँख जलाती है,
किताब की स्याही नींद बुलाती है।
नोटिफिकेशन ध्यान तोड़ते हैं,
किताब का हर शब्द ध्यान जोड़ता है।
हमारा संकल्प
1. *दिन का 20 मिनट* – बस एक कहानी, एक पन्ना कविता, एक पन्नबच्चों को कहानी* – सोने से पहले मोबाइल नहीं, परीकथा।
किताब गिफ्ट – जन्मदिन पर केक नहीं, किताब दो।
लाइब्रेरी चलो – गाँव-शहर की लाइब्रेरी में धूल न जमने दें।
डिजिटल उपवास – हफ्ते में एक दिन बिना स्क्रीन, सिर्फ पन्ने।
गरीब का बच्चा भी किताब से
राष्ट्रपति बन सकता है – कलाम मिसाल हैं।
किताब वो सीढ़ी है
जो झोपड़ी से महल तक ले जाती है।
तो उठाओ कोई किताब,
धूल झाड़ो, पन्ना पलटो –
क्योंकि
जो पढ़ता है, वो बढ़ता है,
जो बढ़ता है, वही देश गढ़ता है।
*पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया!*
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews