Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राज्यपाल ने अग्नि सुरक्षा तैयारी पर आयोजित सेमिनार में भाग लिया

राज्यपाल ने अग्नि सुरक्षा तैयारी पर आयोजित सेमिनार में भाग लिया

पटना 27 जून, 2026:- माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय ‘‘अग्नि सुरक्षा तैयारी’’ विषय पर आधारित सेमिनार में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘फायर सेफ्टी डिक्लेरेशन’’ का भी शुभारंभ किया।
सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अग्नि सुरक्षा के लिए निरंतर प्रशिक्षण, सतत जन-जागरूकता और नियमित अभ्यास आवश्यक है। हाल की अग्नि दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये घटनाएँ सभी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक विद्युत उपकरणों के बढ़ते उपयोग के अनुरूप आधारभूत विद्युत अवसंरचना का विकास नहीं हो पाया है, जिसके कारण विशेषकर अस्पतालों एवं अधिक विद्युत भार वाले भवनों में पुरानी वायरिंग और ओवरलोडेड विद्युत प्रणाली अग्निकांडों का प्रमुख कारण बन रही है।
राज्यपाल ने कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और व्यवहारगत तैयारी का भी विषय है। उन्होंने नियमित फायर ऑडिट,
मॉक ड्रिल, अवरोध-मुक्त फायर एग्जिट तथा संस्थानों में नामित फायर सेफ्टी अधिकारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता राजधानी तक सीमित न रहकर प्रत्येक जिले, प्रखंड एवं पंचायत तक पहुँचने चाहिए तथा इसके लिए प्रत्येक तीन माह पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा प्रत्येक संस्था की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है और विभागीय सीमाएँ इसमें बाधक नहीं बननी चाहिए। उन्होंने अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान नागरिकों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता की सराहना करते हुए अस्पतालों, होटलों, शॉपिंग मॉल, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में नियमित अग्नि सुरक्षा ऑडिट, फायर सेफ्टी अधिकारी की स्पष्ट जिम्मेदारी तथा सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन पर बल दिया।
राज्यपाल ने अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के अनुभव का उपयोग करने, संभावित वनाग्नि जैसी चुनौतियों के प्रति अग्रिम तैयारी करने तथा शिक्षण संस्थानों में नियमित अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने बिहार में इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम के व्यापक क्रियान्वयन, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (112) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा सभी अस्पतालों, होटलों एवं अन्य उच्च जोखिम वाले सार्वजनिक भवनों में समयबद्ध आपदा प्रबंधन योजना तैयार कर नियमित प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल सुनिश्चित करने पर बल दिया।
भविष्य की चुनौतियों की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा भौगोलिक सूचना प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर जोखिम मानचित्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान तथा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
राज्यपाल ने बिहार अग्निशमन सेवा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा इस संगोष्ठी के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी विभागों एवं संस्थाओं की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस सेमिनार में हुए विचार-विमर्श एवं प्रस्तुत सुझाव बिहार में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
सेमिनार में राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारीगण, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार अग्निशमन सेवाएँं, अस्पतालों, होटलों, सिविल डिफेंस तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अनेक वक्ताओं एवं विशेषज्ञों ने अग्नि सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण, आपातकालीन प्रतिक्रिया, संस्थागत तैयारी तथा आधुनिक सुरक्षा उपायों पर अपने विचार एवं प्रस्तुतियाँ दीं।इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदय कांत मिश्र, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह, नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक श्री परेश सक्सेना, होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवाएँ, बिहार के महानिरीक्षक श्री एम॰ सुनील नायक, विभिन्न पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ