Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गरीब भी तो अब गरीब सा, कोई नजर आता नहीं,

गरीब भी तो अब गरीब सा, कोई नजर आता नहीं,

न मजदूर मिलते खेत को, मजदूरी कोई जाता नहीं।
मनरेगा में काम कम, जब पैसे अधिक मिलने लगे,
अधिकारियों की मेहरबानी, काम पर भी जाता नहीं।


मुफ्त का राशन मिले, कुछ सरकारी आश्वासन मिले,
मुफ्त में गेहूं चावल, मुफ्त दारू का आश्वासन मिले।
मुफ्त में शिक्षा औ' वजीफा, मुफ्त सारी चिकित्सा भी,
आरक्षण से नौकरी का, अयोग्य को आश्वासन मिले।


जिनके पेट भर रहे, मुफ़्त का माल खाकर,
पक्के घर मिल रहे, वोट आश्वासन पाकर।
आयुष्मान योजना, लाभ विशेष परिवारों को,
पाक से वफादारी, यहाँ हमदर्दी दिखाकर।


नहीं चाहिए कोई घुसपैठिया, अब अपने देश में,
ढूँढ ढूँढ बाहर निकालो, छिपा हुआ किसी वेश में।
शादी करके दुश्मन से जो, हिन्दुस्तान में रहते हैं,
उनको भी दुश्मन का दर्जा, भेजो अब परदेश में।


बचाना है देश तो, घुसपैठिए निकालिये,
मुफ़्त बंदरबाँट पर, पूर्ण अंकुश लगाईये।
जिनको मिले मुफ़्त मकान, जाँच जरूरी,
भ्रष्ट अधिकारियों को, सजा भी दिलाईये।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ