के विक्रम राव की पुण्यतिथि पर IFWJ, बिहार इकाई ने दी श्रद्धांजलि

दिव्य रश्मि के उपसंपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से।
देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव की प्रथम पुण्यतिथि पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट , बिहार इकाई ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
एक संयुक्त बयान में स्व.राव के पत्रकारिता और पत्रकार संगठन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। स्वर्गीय के बिक्रम राव की लेखनी, उनकी अंतिम समय तक पढ़ने-लिखने की आदत बनी रही।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार , बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दत्त, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव कुमार, प्रदेश महासचिव सुधीर मधुकर, उपाध्यक्ष मुकेश महान, उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष आरती कुमारी, आशुतोष पांडेय, राम नरेश ठाकुर, महेश प्रसाद , प्रदीप उपाध्याय, प्रभाष चंद्र शर्मा, चंद्रशेखर भगत, कौशल रविशंकर, सत्यकाम सहाय, जयप्रकाश , वीना बेनी पुरी सहित अन्य लोगों ने संयुक्त बयान में स्वर्गीय राव को पत्रकारिता का मार्ग दर्शक बताया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews