Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

"काष्ठ-मौन: एक अंतर्यात्रा"

"काष्ठ-मौन: एक अंतर्यात्रा"

पंकज शर्मा
मैं लकड़ियों का ढेर नहीं,
वन का मौन अवशेष हूँ।
चेतना से कटा हुआ,
अपने भीतर परिवेष हूँ।


परम है—या शून्य शेष?
किसने रचा यह तंतु-देश?
न प्रार्थना, न मौन उत्तर,
बस संशय का अवशेष।


समय मुझे कुतरता है,
क्षण-क्षण मेरा क्षय।
कर्ता हूँ या साधन मात्र,
यह प्रश्न बना अभय।


आकाश मौन, धरती जड़,
संवेदनाएँ लुप्त।
मैं टकराता स्वयं से,
अर्थ हुए हैं सुप्त।


न मोक्ष, न स्वर्ग की चाह,
बस अंत:क्षोभ प्रबल।
मैं ही प्रश्न, मैं ही उत्तर,
मैं ही अपना संबल।


जड़ों से दूर खड़ा हूँ,
सूखी एक डाल।
उत्तर अनिश्चित सही,
प्रश्न ही हैं भाल।


छवि दिखती है मुझ-सी,
पर मैं उसमें कहाँ?
रेत-सी यह पहचान,
ठहरती भी नहीं यहाँ।


सब क्षयमान यदि है,
तो शेष क्या रहेगा?
शून्य के उस गर्भ में,
कौन बीज सहेगा?


. स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित ✍️ "कमल की कलम से"✍️
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ