Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जिंदगी का भरोसा नही

जिंदगी का भरोसा नही

संजय जैन

अभी तो हम जिंदा है
अगले पल का भरोसा नही।
जन्म मृत्यु पर तुम देखो
जोर किसी का चलता नही।।


जरूरतो को पूरा करना
सबके बस की बात नही।
इरादा पक्का करना ही
इसका मूल आधार है।।


हमें और तुमको भी अब
समझना बहुत जरूरी है।
जमाने के अनुसार भी
हमें चलना जरूरी है।।


अगर तुम चल नही पाएं
तो जी भी नही पाओगें।
इसलिए इस युग में तुम्हें
संभलकर चलना पड़ेगा।।


लोगों का ईमान तुम देखो
सदा ही डोलता रहता है।
मन की लालच का इसमें
रोल बड़ा जो होता है।।


कभी खुशियाँ आती है
तो कभी दुख भी आते है।
पर दोनों परस्थितियों में
जो सामंजस्य रख पाते है।।


सफल जीवन भी जीते है
और ऊँचाइयों को छूते है।
गुरु मंत्र अपना ये सबको
निस्वार्थ भाव से सुनाते है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ