Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार और BIT मेसरा के बीच MoU का नवीनीकरण/विस्तार

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार और BIT मेसरा के बीच MoU का नवीनीकरण/विस्तार

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार तथा बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा, रांची के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का नवीनीकरण एवं हस्ताक्षर 21 मई 2026 को किया गया। इस MoU के अंतर्गत BIT पटना परिसर का संचालन 16 दिसम्बर 2030 तक तक vof/k foLrkj fd;k x;k gSA

यह MoU श्री हिमांशु शर्मा, आईएएस, सचिव, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार तथा प्रो. इन्द्रनील मन्ना, माननीय कुलपति, BIT मेसरा द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर श्री अहमद महमूद, आईएएस, अपर सचिव सह निदेशक, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा डॉ. राजेश जैन, रजिस्ट्रार, BIT मेसरा ने साक्षी के रूप में हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर डॉ. धीरश कुमार मलिक, निदेशक, BIT पटना; डॉ. अभिनव कुमार शांडिल्य, सह-प्राध्यापक, प्रबंधन विभाग; तथा श्रीमती त्रिशा कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, BIT पटना भी उपस्थित रहे।

नवीनीकृत MoU, BIT मेसरा और बिहार सरकार के बीच वर्षों से चले आ रहे सहयोग को पुनः पुष्ट करेगा । यह समझौता न केवल BIT पटना को BIT मेसरा के ऑफ-कैम्पस के रूप में निरंतरता प्रदान करेगा बल्कि राज्य के युवाओं भी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता और कौशल विकास के अवसरों से भी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर BIT पटना परिसर के विस्तार और शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने संबंधी भावी योजनाओं एवं पहलों पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिससे आने वाले वर्षों में संस्थान और राज्य दोनों की प्रगति का मार्ग और अधिक उज्ज्वल होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ