Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना में दो दिवसीय बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप का भव्य समापन

पटना में दो दिवसीय बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप का भव्य समापन

पटना। बिहार राज्य कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन 10 मई को राजधानी पटना में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच हुआ। 9 एवं 10 मई को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों और खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की भागीदारी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

चैंपियनशिप का उद्घाटन बिहार सरकार के बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा पटना महानगर के जिला अध्यक्ष माननीय रूप नारायण मेहता जी ने किया। इस अवसर पर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष माननीय मृत्युंजय झा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कराटे जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित करते हैं तथा राज्य के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की अपार क्षमता है।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कराटे के उच्च स्तर का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के जोश, तकनीकी कौशल और खेल भावना ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में बिहार के विभिन्न जिलों के प्रशिक्षक, रेफरी, तकनीकी अधिकारी एवं खेल प्रेमियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

आयोजन की सफलता का श्रेय बिहार राज्य कराटे एसोसिएशन के महासचिव रेंशी पंकज कांबली को दिया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं रेफरी आयोग के अध्यक्ष सेंसेई हर्ष कुमार (AKF जज) तथा महासचिव सेंसेई राकेश (AKF जज) ने निष्पक्ष एवं तकनीकी रूप से उच्च स्तरीय प्रतियोगिता संचालन सुनिश्चित किया। उनके अथक प्रयासों की खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

इस अवसर पर आयोजन समिति ने KIO अध्यक्ष गुरुजी हंशी भरत शर्मा एवं महासचिव क्योशी संजीव जांगरा के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से बिहार में कराटे खेल लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। साथ ही सभी जिलों के अध्यक्षों, महासचिवों एवं पदाधिकारियों को भी आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।समापन समारोह में खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। अंत में “जय KIO, जय SKAB” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ