Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारत की बेटियां सदा राजनंदिनी

भारत की बेटियां सदा राजनंदिनी

भारत की बेटियां केवल परिवार का गौरव नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार, साहस और स्वाभिमान की जीवंत पहचान हैं।
उनकी मुस्कान में सृजन है, संघर्ष में विजय है और व्यक्तित्व में राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य।
नमन भारत की हर राजनंदिनी को। 🇮🇳✨
✍️ कुमार महेंद्र

मनुज सौभाग्य उदयिनी,
मंगलमय हर द्वार प्रवेश।
सुख-समृद्धि वैभव-सेतु,
हर्षित पुलकित दिव्य परिवेश।
मृदुल मधुर पावन सरिता,
मात-पिता गौरव स्वामिनी।
भारत की बेटियां सदा राजनंदिनी।।


सृजन-सुधा की अठखेलियां,
कुल-वंश-परिवार वंदन।
धर्म-कर्म परम शोभा,
मर्यादा-सुसंस्कार मंडन।
शिक्षा_खेलकूद, ओज प्रखर,
अदम्य हौसलों की नलिनी।
भारत की बेटियां सदा राजनंदिनी।।


रग-रग में शाश्वत चेतना,
शक्ति-भक्ति दिव्य बिंदु।
आत्मविश्वास मैत्री-बंधन,
संघर्ष-पथ विजयी सिंधु।
शुद्ध सात्विक आचार-विचार,
प्रेरणापुंज नैतिक पद्मिनी।
भारत की बेटियां सदा राजनंदिनी।।


देहरी-प्रांगण अति शोभित,
कुटुंब-समाज राष्ट्र-रत्न।
अंतर्मन आत्मविश्वास निर्झर,
सफलता हित सतत प्रयत्न।
अधिकार-सशक्त डिजिटल युग,
तिरंगा गौरव राष्ट्र-वंदिनी।
भारत की बेटियां सदा राजनंदिनी।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ