सावरकर
भारतका एक ब्राह्मण.संजय कुमार मिश्र"अणु"
सावरकर
जिन्होंने गोरी सरकार का
किया था प्रतिकार यार
निहत्थे डटकर।।
आज भी जिंदा है निशानी
सेलुलर जेल की काल कोठरी सजा-ए-कालापानी
जो था देश दुनिया से हटकर।।
आज भी कांपता है रूह
देख जेल की भयावहता
आखिर कैसे जिंदा रही
उनकी मानवता
आखिर तमाम यातना सहकर।।
तनिक नहीं चीखा
पीडा को दरो दीवार पर लिखा
बहाकर अपना खून
जो कुछ अत्याचार दिखा
गाँव-गाँव,नगर-नगर,डगर-डगर।।
उनके अदम्य जिजीविषा से
जेल की दीवार गया हार
बिना पतवार,समुद्र किया पार
बचाकर दुश्मनों की नजर।।
आज पुरा हिन्दुस्तान
याद कर रहा है बलिदान
जिसे झुका न पाया दर्द का तूफान
हार मान गया अंग्रेजों का कहर।।
--------------------------------------
वलिदाद,अरवल(बिहार)८०४४०२.
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews