Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कल जब हम नहीं रहेंगे

कल जब हम नहीं रहेंगे

अरविन्द अकेला
कल जब हम नहीं रहेंगे
फिर भी रहेगी यह दुनियाँ
खुश रहेंगे लोग बाग सारे
खुश रहेंगे चुन्नु,चुनियाँ ।
कल जब हम नहीं...l


करते थे जो शिकायत कभी
करेंगे वे भी मेरी बड़ाई
सुनायेंगे मेरे भी किस्से
सुनायेंगे कुछ कहानियाँ।
कल जब हम नहीं...l


कल जो बेटे उँगली उठाते थे
उल्टे मुझपर झल्लाते थे
करेंगे एकदिन अफसोस
करेंगे कबूल नादानियाँ ।
कल जब हम नहीं...l


घर की दीवारों पर एकदिन
हम भी फ्रेम में टंग जायेंगे
करेंगे लोग मुझे भी याद कभी
छोड़ जायेंगे जब निशानियाँ।
कल जब हम नहीं...l


जीना चाहता हूँ मरने के बाद भी
लोगों के दिलों में,स्मृतियों में
देखें,आगे ईश्वर की मर्जी
उसकी मेहरबानियाँ।
कल जब हम नहीं...l


अरविन्द अकेला,पूर्वी रामकृष्ण नगर,पटना-27
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ