Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फैशन

फैशन

फैशन का यह दौर
सुहाना लगता है।
अच्छा खासा मर्द
जनाना लगता है।
पल भर में कैसे
बदलते है नक़्शे।
अब तो हर लड़का
शबाना लगता है।
फैशन का यह दौर
सुहाना लगता है।
अच्छा खासा मर्द
जनाना लगता है।।


कैसे कैसे वो
परिधान को पहनता है।
और कैसा कैसा
करता है अपना श्रृंगार।
फर्क समझा आता नहीं है
इसमें लोगो को।
कौन नर और कौन
मादा है सही में।
अब तो फैशन से
बहुत डर लगता है।
अच्छा खासा मर्द
जनाना लगता है।।


नाक-कान छिदवाकर
वो बालो को बढ़ता है।
पहनकर नारी परिधान
आकर्षित करता है।
बहुत गजब का
आजकल का ये फैशन है।
तभी तो अच्छा खासा
मर्द जनाना लगता है।।
फैशन का यह दौर
सुहाना लगता है।
अच्छा खासा मर्द
जनाना लगता है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ