Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

इंदौर के साहित्यिक मंच पर साहित्यकार सत्येंद्र सम्मानित

इंदौर के साहित्यिक मंच पर साहित्यकार सत्येंद्र सम्मानित

इंदौर। मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी इंदौर में कला, साहित्य और समाज सेवा की त्रिवेणी के साथ एक ऐतिहासिक गौरवमयी समारोह संपन्न हुआ। श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के आर.एन.टी. मार्ग स्थित सभाकक्ष में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को 'कवि, कला और कलाकार कल्याण कोष' द्वारा आयोजित 'महारत्न इंदौर अलंकरण सम्मान 2026' में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे 151 से अधिक प्रतिभावान विशिष्ट विभूतियों का सम्मान किय ।
समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री श्री योगेंद्र महंत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेवी पंडित जगदीश पचौरी ने की। विशेष अतिथि के रूप में बीजेपी किसान मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष श्री शेखर चौधरी, शिक्षा विभाग की जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती अनिता चौहान, इंदौर ग्रामीण बीआरसी श्री वैष्णव, समाजसेवी श्री जय दुबे एवं डॉ. विजय कुमार मालवीय मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के प्रचार मंत्री हरिशंकर बाजपेई ने समिति की उपलब्धियों और साहित्यिक गरिमा पर प्रकाश डाला।विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान इस भव्य आयोजन में शिक्षा, चिकित्सा, विधि, पर्यावरण संरक्षण, खेल, अभिनय, साहित्य, गायन, संगीत और पत्रकारिता जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 151 प्रतिभाओं को 'महारत्न' की उपाधि से नवाजा गया। बिहार से विशेष रूप से पधारे साहित्यकार एवं इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा, "आज का यह आयोजन भगवान परशुराम को समर्पित है। साहित्यकारों और समाज के प्रबुद्ध वर्गों का यह मिलन राष्ट्रीय चेतना और साहित्य के विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।" साहित्यकार सत्येन्द्र कुमार पाठक को शिक्षा । साहित्य।, पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान करने पर महारत्न इंदौर अलंकरण सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह के उपरांत एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के 40 से अधिक कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. ऊषा किरण श्रीवास्तव (अध्यक्षा, स्वर्णिम कला केंद्र) और डॉ. संगीता सागर के काव्य पाठ को विशेष सराहना और सम्मान मिली। बिहार से आए साहित्यकार सत्येन्द्र कुमार पाठक, स्वर्णिम कला केंद्र की अध्यक्षा ब लेखिका डॉ ऊषा किरण श्रीवास्तव एवं भारतीय जीवन बीमा के सहायक मंडल प्रबंधक डॉ संगीता सागर , जीवन बीमा मुजफ्फरपुर के उच्च स्तरीय सहायक कुमुद कुमारी और प्रशासनिक पदाधिकारी अजय कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर अलंकृत किया गया।इस विशाल आयोजन की सफलता के पीछे मुख्य आयोजक श्री जितेंद्र शिवहरे का पिछले एक माह का अथक परिश्रम रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुनील कुमार वर्मा 'मुसाफिर' और मनोहरलाल सोनी 'बाबा' ने किया। आयोजन समिति के सदस्य एडवोकेट एल.एन. पुरोहित, श्यामलाल देवड़ा, अशोक कुमार डावरे, कैलाश चंद्र कमलोदिया, राहुल मिश्रा इलाहाबादी, विनोद सोनगीर, दामोदर विरमाल, ब्रज मोहन शर्मा, प्रवीण गोस्वामी और दिनेश शर्मा ने समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला । अंत में आयोजक जितेंद्र शिवहरे ने कला और कलाकार कल्याण कोष तथा विश्व ब्राह्मण समाज संघ के सभी सदस्यों सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इंदौर की धरती पर हुआ यह समागम न केवल कलाकारों का सम्मान था, बल्कि भारतीय संस्कृति और साहित्य की अखंडता का एक विराट
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ