सब कुछ बदल गया
जय प्रकाश कुवंरन सूरज बदला है, न चांद बदला है।
न हवा बदली है, न आसमान बदला है।।
हम तो वहीं हैं, केवल बच्चे से जवान और,
अब जवान से बुढ़े हो गये हैं।
पर इस दरमियान अपना पारंपरिक,
सब कुछ खो दिये हैं।।
देखते देखते आदमी का रहन सहन,
खान पान रोग व्याधि तथा इलाज,
सब कुछ बदल गया है।
कहने को हम विकसित हुए हैं,
पहले से हम ज्यादा शिक्षित हुए हैं,
पर विकास के नाम पर ,
हमारा व्यवहार, हमारा संस्कार,
सब कुछ लुट गया है।।
दिल में जो जज्बात उठ रहे हैं,
उन जज्बातों को जबरन दबाऊँ कैसे।
हमने जो इस जीवन में देखा है,
उन हकीकतों को छुपाऊँ कैसे।।
पीने को इनार और कुएं का पानी था,
खाने में डालने के लिए बोरी का नमक था।
घर में चक्की में पिसा हुआ आटा था,
उस आटा में कितना ताकत और गमक था।।
हर आदमी टनमन हो,
खेत खलिहान में खटता था।
उम्र हो जाने पर भी बुढ़ा आदमी,
किसी नौजवान जैसा दिखता था।।
पहले बिमार पड़ने पर कोई,
हकीम बैद्य के यहाँ जाता था।
साईकिल या फिर घोड़ी चढ़कर,
वह रोगी देखने आता था।।
पहले नाड़ी पकड़ कर बैद्य हकीम,
रोगी का रोग बता देते थे।
कोई जांच नहीं, कोई चिड़फाड़ नहीं ,
इलाज के बदले में रोगी से,
नाममात्र का फीस लेते थे।।
बैद्य हकीम का भष्म, फंकिया ही,
हर रोग का इलाज था।
काढ़ा पीकर उपवास रहना,
सबसे सुगम उपचार था।।
जबसे हमने खेती और मिहनत छोड़ा,
कुएं के जगह मशीन का पानी पीने लगे।
फैक्ट्री का आटा खाकर,
आयोडीन नमक और फैक्ट्री का मसाला खाकर,
अब डिग्रीधारी डाक्टरों के दवा पर जीने लगे।।
मिहनत से जी चुराना,
एसी कुलर का आनंद पाना,
आरामतलबी जीवन बनाना,
आदमी के उपर नयापन का यह सब जादू चल गया।
खान, पान ,रोग ,व्याधि, डाक्टर इलाज,
रहन सहन और आदमी का मिज़ाज,
देखते देखते सब बदल गया।।
अब आदमी का जीवन संस्कार से नहीं,
व्यापार से जुड़ गया है।
जितना नया नया आविष्कार और व्यापार हो रहा है,
आदमी की जीवनशैली,
अपने पुरातन को छोड़, नये तरफ मुड़ गया है।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews