Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सत्य यही है

सत्य यही है

मानव के मानव से देखो
कितने प्रश्न होते है।
जिनका उत्तर दे पाना
क्या मानव को संभव है।
दूर दृष्टि से अगर सोचो
क्या सब कुछ दिखता है।
मानव जीवन का क्या
अर्थ समझ आता है।।


फलों के फल भी क्या
मानव को पता होता है।
नाम फलों के क्या
हे मानव तुम्हें पता है।
मुख्य रूप से समझो तो
कर्मों का फल ही बड़ा है।
जिसे धैर्य और सयंम से
हर मानव पा सकता है।।


धैर्य संयम शिक्षा दीक्षा
सबसे बड़ी विशेषता है।
जो हर मानव को देखो
उच्च स्थान दिलाता है।
याद करो अपने कर्मों को
जिनका फल भोगना है।
इस मानव जीवन यारों
सबसे बड़ा सत्य यही है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ