कुछ भी नही
डॉ अ कीर्ति वर्द्धनहै बहुत कुछ पास मेरे, पर मेरा कुछ भी नही,
मेरा मेरा सब करें, पर साथ जाता कुछ भी नहीं।
मृगतृष्णा में उलझा मानव, इधर उधर भागा फिरे,
पास जाकर देखता, मृगमरीचिका कुछ भी नहीं।
झूठ सच पाप पुण्य, जिनकी खातिर करता रहा,
पंख परिन्दों को मिले, उनके लिये कुछ भी नहीं।
जितने भी आये जगत में, सब आकर चले गये,
ज़र जमीनें कीं इकट्ठा, लेकर गये कुछ भी नहीं।
धर्म का मतलब जिन्होंने, दहशत को माना सदा,
मानवता का मोल उन्होंने, पहचाना कुछ भी नहीं।
आतंक के पर्याय बनकर, जो निर्दोषों को मारते,
मौत उनके भी सम्मुख, जाना उन्होंने कुछ भी नहीं।
डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews