"भक्ति की माला"
✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"केवल दो भाव सजे हैं मन में,
एक भाव तुम्हें पाने का,
एक भाव स्वयं मिट जाने का,
केवल दो भाव सजे हैं मन में।
---
प्रभु-भक्ति कभी नहीं क्षीण हो,
मन में तेरा ही दीन हो,
दुख में तेरा ही शरण रहे,
सुख में भी तेरा स्मरण रहे।
जीवन का एक आधार बने—
तेरा नाम ही मेरा सार बने,
केवल दो दीप जले हैं मन में—
एक दीप तुझे जगाने का,
एक जल कर बुझ जाने का॥
*केवल दो भाव सजे हैं मन में,*
*एक भाव तुम्हें पाने का,*
*एक भाव स्वयं मिट जाने का,*
---
राम-नाम की जोत जगा दे,
अंतर में प्रेम बढ़ा दे,
हर श्वास में तेरा ही नाम,
हर कर्म बने तेरा ही काम।
भक्ति का निर्मल पथ चुनें—
अंतस में तेरा रंग बुनें,
केवल दो राग सजे हैं मन —
एक राग तुझे बुलाने का,
एक राग स्वयं को मिलाने का॥
*केवल दो भाव सजे हैं मन में,*
*एक भाव तुम्हें पाने का,*
*एक भाव स्वयं मिट जाने का,*
---
हनुमत-सा सेवक बना दे,
निष्काम भाव सिखा दे,
सेवा में मन खिल जाए,
चरणों में जगह मिल पाए।
श्रद्धा का सागर भरने को—
अहंकार तिरोहित करने को,
केवल दो पथ चुने हैं मन में—
एक पथ शरण तुम्हारे का,
एक पथ जग से न्यारे का॥
*केवल दो भाव सजे हैं मन में,*
*एक भाव तुम्हें पाने का,*
*एक भाव स्वयं मिट जाने का,*
---
विष्णु-लक्ष्मी का संग मिले,
जीवन में पावन रंग घुले,
हर जन्म तेरा ही साथ रहे,
भक्ति का अमृत हाथ रहे।
कृपा की छाया छूने को—
जीवन सुधा से धूने को,
केवल दो वर माँगे हैं मन में—
एक वर तेरा हो जाने का,
एक वर सब कुछ खो जाने का॥
*केवल दो भाव सजे हैं मन में,*
*एक भाव तुम्हें पाने का,*
*एक भाव स्वयं मिट जाने का,*
---
नाम तेरा ही धन बन जाए,
मन-मंदिर में तू बस जाए,
यह जीवन तुझमें ही खो जाए,
अंत समय तू ही संग आए।
साँसों का यह संधान बने—
हर पल तेरा विधान बने,
केवल दो सत्य सुने हैं मन में—
एक सत्य तुझ में समाने का,
एक सत्य स्वयं मिट जाने का॥
*केवल दो भाव सजे हैं मन में,*
*एक भाव तुम्हें पाने का,*
*एक भाव स्वयं मिट जाने का,*
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews