Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुजफ्फरपुर में आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री की 15वीं पुण्यतिथि पर स्मृति पर्व 7 अप्रैल को

मुजफ्फरपुर में आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री की 15वीं पुण्यतिथि पर स्मृति पर्व 7 अप्रैल को

मुजफ्फरपुर, 5 अप्रैल 2026।
महाकवि आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 7 अप्रैल (मंगलवार) को एक गरिमामय स्मृति पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम उनके निवास स्थान निराला निकेतन, मुजफ्फरपुर में अपराह्न 4:00 बजे से आयोजित होगा। आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों एवं शहर के गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
इस अवसर पर एक विशेष साहित्यिक विमर्श का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. रिपुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव करेंगे। कार्यक्रम में आचार्य शास्त्री जी के साहित्यिक योगदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. रवींद्र उपाध्याय (सेवानिवृत्त प्राध्यापक, हिंदी विभाग, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय) अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
इसके साथ ही शोधार्थी विद्या वैभव पाठक द्वारा प्रवचन भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण कवि सम्मेलन होगा, जिसमें वरिष्ठ एवं स्थानीय कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर के समाहर्ता श्री सुब्रत कुमार सेन उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कांतोष कुमार मिश्र कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव डॉ. रेशम मिश्रा, कार्यकारी सचिव डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।यह स्मृति पर्व न केवल आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री के साहित्यिक अवदान को याद करने का अवसर होगा, बल्कि नई पीढ़ी को उनकी रचनात्मक विरासत से जोड़ने का भी एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ