मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने पर राजद ने उठाए सवाल, स्थिति स्पष्ट करने की मांग

पटना, 9 मार्च 2026
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने को लेकर कई सवाल उठाते हुए इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि 20 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के मात्र 100 दिनों के भीतर ऐसी कौन-सी परिस्थिति उत्पन्न हो गई कि मुख्यमंत्री को राज्यसभा जाने की आवश्यकता पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि यह बिहार के मुख्यमंत्री से जुड़ा विषय है, जिनके नेतृत्व में अगले पाँच वर्षों तक शासन चलाने के नाम पर जनता से वोट मांगे गए थे।
चित्तरंजन गगन ने कहा कि इसलिए बिहार की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि आखिर ऐसी कौन-सी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण मुख्यमंत्री को राज्यसभा जाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार को भी उनकी अभिरुचि के विरुद्ध राजनीति में आने के लिए राजी किए जाने की चर्चा हो रही है, जो कई सवाल खड़े करती है।
राजद प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि अपनी प्रस्तावित यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बिहार की जनता के बीच बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों की सच्चाई रखने का साहस करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला बिहार के प्रत्येक नागरिक की भावना से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट की भाषा और शैली देखकर कई लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि वह स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा लिखा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री और उनके पुत्र द्वारा मीडिया के सामने दिए गए बयान भी स्वाभाविक नहीं लगते।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि निशांत कुमार ने स्वयं मीडिया के सामने कहा था कि उनके पिता को वर्ष 2025 से 2030 तक के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में अचानक ऐसी कौन-सी स्थिति उत्पन्न हो गई कि मुख्यमंत्री को राज्यसभा जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पर्दे के पीछे की वास्तविकता को छिपाया गया तो यह बिहार की जनता के साथ विश्वासघात होगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
— चित्तरंजन गगन
प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल, बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews