Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना में नव संवत्सर पूजन सह प्रज्ञ प्रतिनिधि सम्मान समारोह संपन्न

पटना में नव संवत्सर पूजन सह प्रज्ञ प्रतिनिधि सम्मान समारोह संपन्न

पटना। “प्रज्ञ सनातन समाज” के तत्वावधान में दिनांक 19 मार्च 2026 को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन भवन, कदम कुआं, पटना के सभागार में अपराह्न 2 बजे से नव संवत्सर पूजन सह प्रज्ञ प्रतिनिधि सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हृदय नारायण झा की कविता सोचो भारत के जनमानस एवं ब्राह्मण महत्व (अष्टादशी) गीतविशेष परिचर्चा रही, जिसका विषय था— “आज के परिदृश्य में ब्राह्मणों की स्थिति तथा उनका दायित्व”। इस विषय पर वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक परिस्थितियों के संदर्भ में ब्राह्मण समाज की भूमिका, चुनौतियों और कर्तव्यों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अमरेन्द्र मिश्र (पूर्व विभागाध्यक्ष, सांख्यिकी विभाग, पटना विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता राधा बिहारी ओझा (पूर्व विशेष सचिव, बिहार सरकार) ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. उपेन्द्र नाथ पांडेय (पूर्व विशेष सचिव, बिहार सरकार) ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संयोजन शशि कांत पांडेय (पूर्व महामंत्री, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन) एवं कृपालु जी पांडेय (पूर्व उप सचिव, बिहार सरकार) द्वारा किया गया। मंच संचालन का सफल दायित्व समाजसेवी डॉ. मनोज मिश्र ने निभाया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रज्ञ प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिससे समारोह में उत्साह और गरिमा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में महासचिव विजय कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के उत्थान के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।
इस आयोजन में सुधा ओझा, प्रो. श्री रंग जी दूबे, पुरुषोत्तम मिश्र, अरविंद कुमार मिश्र, ओम प्रकाश पांडेय, वल्लभ त्रिपाठी, हृदय नारायण झा सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वहीं, दर्शनाभिलाषियों में शिव कुमार तिवारी, रवीन्द्र कुमार चौबे एवं प्रकृति प्रसन्न ओझा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने नव संवत्सर के पावन अवसर पर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं कर्तव्यबोध का संदेश दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ