Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अमरकंटक में होगा पत्रकारों का राष्ट्रीय समागम, मीडिया काउंसिल और पत्रकार सुरक्षा कानून पर होगा मंथन

अमरकंटक में होगा पत्रकारों का राष्ट्रीय समागम, मीडिया काउंसिल और पत्रकार सुरक्षा कानून पर होगा मंथन

देशभर के पत्रकारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय समागम आगामी 28 एवं 29 मार्च को मध्य प्रदेश के पवित्र स्थल अमरकंटक में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय समागम का आयोजन देश के सबसे बड़े और पुराने पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ) के तत्वावधान में किया जा रहा है।

यह जानकारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष S. N. Shyam ने दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण समागम में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों पत्रकार, मीडिया संगठनों के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ पत्रकार भाग लेंगे और वर्तमान समय में मीडिया जगत के सामने उपस्थित चुनौतियों तथा पत्रकारों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा करेंगे।

श्री श्याम ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारिता के सामने कई प्रकार की चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में पत्रकारों की स्वतंत्रता, सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए ठोस पहल आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस राष्ट्रीय समागम में कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-मंथन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समागम के दौरान विशेष रूप से प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को अधिक सशक्त बनाकर मीडिया काउंसिल का स्वरूप देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी, ताकि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर भी गंभीर विमर्श किया जाएगा।

राष्ट्रीय समागम में पत्रकारों की कार्य परिस्थितियों में सुधार, मीडिया संस्थानों में श्रम अधिकारों की रक्षा, पत्रकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, डिजिटल युग में पत्रकारिता की चुनौतियाँ तथा पत्रकारिता की नैतिकता जैसे विषयों पर भी विचार रखा जाएगा। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे, जिससे पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय रणनीति तैयार की जा सके।

श्री श्याम ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ तथा पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। समागम के अंत में पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान से संबंधित प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि जो पत्रकार साथी इस राष्ट्रीय समागम में भाग लेना चाहते हैं, वे बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।पत्रकारों के लिए यह समागम न केवल संवाद और विचार-विमर्श का मंच होगा, बल्कि देशभर के पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकारिता की स्वतंत्रता, गरिमा और सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ