प्रतिक्रियाएँ दीजिये
बिना कारण के भी हमबहुत वदनाम हो रहे है।
जबकि हमारी कोई खता नही
फिर भी दोष हम पर लगा रहे।।
उम्मीदें जिंदगी की लेकर हम
आज कल हम जो चल रहे है।
उसमें सभी को खुश रख पाना
आज के युग में संभव नही है।।
सरहाना आलोचना करना जरूरी है
हर विषय पर बोलना भी जरूरी है।
मौन सहमति देना मुर्दो की तरह है
इसलिए जिंदा दिली से बात बोले।।
लेखक कवि तब तक ही जिंदा है
जब तक उसकी आलोचना न हो।
उसके लेख गीत कविता पर अपनी
प्रतिक्रियाएँ अच्छी बुरी जरूर दीजिये।
जिससे वो अपनी लेखनी आदि को
लोगों के दिलों में जिंदा रख सके।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन " बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews