Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक 'साहित्य रत्न' से विभूषित

साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक 'साहित्य रत्न' से विभूषित

जहानाबाद । बिहार के गौरव, प्रखर साहित्यकार और जाने-माने इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित 'थावे विद्यापीठ' के भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान श्री पाठक को 'साहित्य रत्न' की प्रतिष्ठित मानसेवी उपाधि और स्मृति चिह्न देकर अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य और ऐतिहासिक शोध के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक और अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। थावे विद्यापीठ अधिवेशन के मुख्य समारोह में थावे विद्यापीठ, गोपालगंज के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक एवं कुलसचिव डॉ. पी.एस. दयाल यति ने संयुक्त रूप से सत्येन्द्र कुमार पाठक को अंगवस्त्र और 'साहित्य रत्न' का प्रमाण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सत्येन्द्र कुमार पाठक जैसे मनीषी अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा और इतिहास को नई दृष्टि प्रदान करते हैं। उनकी कृतियां आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। जहानाबाद और करपी (अरवल) के निवासी श्री पाठक को यह उपाधि मिलने की सूचना मिलते ही बिहार और अन्य राज्यों के साहित्य प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि पर हरियाणा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार त्रिलोक चंद, स्वर्णिम कला केंद्र की अध्यक्षा डॉ. ऊषा किरण श्रीवास्तव सहित देशभर के दर्जनों साहित्यकारों, कवियों और इतिहासकारों ने उन्हें सोशल मीडिया और दूरभाष के माध्यम से बधाई संदेश भेजे हैं। करपी (अरवल) के मूल निवासी होने के नाते यह पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है। स्थानीय बुद्धिजीवियों का मानना है कि श्री पाठक ने अपनी निष्पक्ष लेखनी और ऐतिहासिक तथ्यों के संकलन से न केवल मगध क्षेत्र, बल्कि पूरे बिहार की साहित्यिक गरिमा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ