बिहार की समृद्धि और सर्वांगीण विकास ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्राओं का एकमात्र लक्ष्य - जद(यू)

10 मार्च 2026, पटना।
जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार भर में की जा रही यात्राओं का एकमात्र उद्देश्य राज्य की समृद्धि, विकास और जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान ‘‘समृद्धि यात्रा’’ से पहले भी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुल 15 यात्राएं कर चुके हैं। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने स्वयं विभिन्न जिलों में पहुंचकर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया, नई योजनाओं का शिलान्यास किया तथा अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। न्याय यात्रा, विकास यात्रा, प्रवास यात्रा जैसी पहलों के माध्यम से मुख्यमंत्री ने सीधे जनता से संवाद स्थापित किया। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री की इस पहल से बिहार में विकास की एक नई कहानी लिखी गई और प्रशासनिक व्यवस्था भी जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनी।
दिसंबर 2025 में आयोजित ‘‘प्रगति यात्रा’’ के दौरान भी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा किया और सैंकड़ों विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। इनमें से कई योजनाएं अब पूरी हो चुकी हैं और वर्तमान समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इन यात्राओं का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण रहा है। महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विभिन्न जिलों में यात्राओं के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए करोड़ों रुपये की सहायता भी प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास और समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचता रहेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews