Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को लूट रही सरकार: अरुण यादव

रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को लूट रही सरकार: अरुण यादव

पटना 10 मार्च; 2026
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा महंगाई से निजात दिलाने का वादा कर सत्ता में आने वाली मोदी सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी और कमर्शियल गैस सिलेंडर की दामों में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि से आम जनता में हाहाकार मच गया है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार कहते आ रही थी कि अमेरिका इज़राइल ईरान युद्ध से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। तो फिर गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी को लूटो, अपना खजाना भरो की नीति पर भाजपा सरकार काम क्यों करने लगी।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों की जेब से गाढ़ी कमाई को निकालकर, पूंजीपतियों की जेब को भर रही है। केंद्र की मोदी सरकार जनता को लूट रही है। केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार को जनता की चिंता नहीं है। जनता पहले से ही कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश-भाजपा सरकार ने 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार को कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। बिहार पर पौने चार लाख करोड़ का कर्ज है। बिहार सरकार प्रत्येक वर्ष 21 हजार करोड़ ब्याज चुकाती है। नीतीश-भाजपा सरकार ने प्रत्येक बिहारी को 33 हजार का कर्जदार बना दिया है। हर मोर्चों पर नीतीश - भाजपा सरकार विफल साबित हुई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ