पटना में तीन दिवसीय व्यापार मेला शुरू, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के उत्पादों का प्रदर्शन

कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम-विकास कार्यालय, पटना परिसर में किया गया है, जहां लगभग 60 स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न पारंपरिक ट्रेड से जुड़े लाभार्थी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रहे हैं।
मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों के कौशल उन्नयन, वित्तीय सशक्तिकरण, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सिंह, माननीय मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार ने एमएसएमई-विकास कार्यालय, पटना द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और इसे कारीगरों के लिए लाभकारी बताया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण एमएसएमई-विकास कार्यालय, पटना के निदेशक रोकेश कुमार चौधरी ने दिया। वहीं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सहायक निदेशक ग्रेड-I संजीव आजाद ने मेले के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर डीआईसी पटना के महाप्रबंधक अंकित कुमार ने अन्य औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डिजिटल विपणन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के बारे में मार्गदर्शन देते हुए उप निदेशक आर.सी. मंडल ने अमेज़ॉन और मीशो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विपणन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
इसके अलावा बैंकिंग एवं वित्तीय सहयोग से संबंधित जानकारी एलडीएम पटना विभाकर झा ने दी। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक, पटना के उप महाप्रबंधक कनिष्क कुमार धीवर ने लाभार्थियों को स्वयं का क्यूआर कोड बनाकर डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एनएसडीसी के भावेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे सहायक निदेशक ग्रेड-I संजीव आजाद ने प्रस्तुत किया।
इस व्यापार मेले के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews